छिंदवाड़ा में रिटायर्ड अफसर के ठिकाने पर EOW का छापा
छिंदवाड़ा में रिटायर्ड अफसर के ठिकाने पर EOW का छापा परासिया रोड पर कार्रवाई वंदना लॉन का गेट बंद कर जांच जारी
छिंदवाड़ा: परासिया रोड स्थित वंदना लॉन में 16 अप्रैल की सुबह EOW की टीम ने एक रिटायर्ड अधिकारी से जुड़े ठिकाने पर दबिश दी। टीम लॉन परिसर में बने मकान के अंदर घुसी और जांच में जुट गई और गोपनीयता बनाए रखने के लिए मुख्य गेट को बंद कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात है और ईओडब्ल्यू की यह कार्रवाई दोपहर तक जारी रहने की संभावना है।
लॉन परिसर में संचालित होता है प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ऑफिस
जानकारी के अनुसार, जिस वंदना लॉन परिसर में ईओडब्ल्यू की टीम जांच कर रही है, वहीं पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कार्यालय भी संचालित होता है। 16 अप्रैल की सुबह बड़ी संख्या में पहुंचे ईओडब्ल्यू के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू करते ही परिसर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया, जिससे जांच की गतिविधियों को पूरी तरह गोपनीय रखा जा सके।
EOW अधिकारियों ने की रेड की पुष्टि, जांच के बाद जानकारी देने की कही बात
मौके पर मौजूद ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने सिर्फ रेड की पुष्टि की और किसी भी तरह की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि पूरी कार्रवाई खत्म होने के बाद ही आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा की जाएगी। कार्रवाई में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं

