विधायक आरिफ मसूद ने जगन्नाथ यात्रा का किया स्वागत, श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा

भोपाल में जगन्नाथ यात्रा का विधायक आरिफ मसूद ने भारत टॉकीज चौराहे पर स्वागत किया। उन्होंने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और फल वितरित किए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षदों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

विधायक आरिफ मसूद ने जगन्नाथ यात्रा का किया स्वागत, श्रद्धालुओं पर की पुष्प वर्षा
पब्लिक वाणी

भोपाल में आयोजित श्री श्री जय जगन्नाथ यात्रा का विधायक आरिफ मसूद ने भारत टॉकीज चौराहे पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की और श्रद्धालुओं को फल वितरित किए।

यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक आरिफ मसूद ने सभी श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए यात्रा के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद वसीम उद्दीन, पप्पू, भंवर लाल प्रजापति, दीपक साहू सहित मध्य विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।